फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक दंपती और हेल्थ वर्कर समेत जिले में 52 कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 52 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें एमएमयू पर तैनात चिकित्सक दंपती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा उसावां स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बेसिक हेल्थ वर्कर, व्यापारी दंपती, एक-एक परिवार में कई-कई लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को शुक्रवार रात 455 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 52 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि शेष सैंपल निगेटिव निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एमएमयू-3 (मोबाइल मेडिकल यूनिट) तैनात चिकित्सक और एमएमयू-4 पर तैनात उनकी चिकित्सक पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। चिकित्सक दंपती कोरोना संक्रमितों की जांच करने के लिए लगे थे। शुक्रवार को उन्होंने खुद अपना सैंपल कराया। वो भी पॉजिटिव पाए गए। इनके अलावा बिल्सी में दो, समरेर में एक, बिसौली में चार, दहगवां में जूता-चप्पल की दुकान चलाने वाले व्यापारी और उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाई गईं हैं। इनके अलावा उसावां ब्लॉक क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हेल्थ वर्कर समेत 11, उसहैत कस्बे में एक भाजपा नेता समेत आठ लोग, जगत में एक, दातागंज में एक और सहसवान ब्लॉक क्षेत्र में एक पॉजिटिव पाया गया।
इधर, शहर के पटियाली सराय में एक, खेड़ा नवादा में नौ, सोथा मोहल्ले में चार, विजय नगर में एक, चौबे मोहल्ला में एक, आदर्श नगर कॉलोनी में एक, ब्राहमपुर मोहल्ले में एक और आवास विकास कॉलोनी में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खेड़ा नवादा में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। इससे इन इलाकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शुक्रवार को सुबह से चली सैंपलिंग कार्रवाई में 997 सैंपल एकत्र किए गए। उन्हें जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन के लिए स्वास्थ्य केंद्र बंद
उसावां। शुक्रवार को उसावां इलाके में हुई सैंपलिंग के दौरान उसावां स्वास्थ्य केंद्र का एक हेल्थ वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इससे स्वास्थ्य केंद्र को तीन दिन के लिए बंद करा दिया गया है। जो कर्मचारी पॉजिटिव पाया गया है। उसके परिवार और स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ के बारे में हिस्ट्री खंगाली जा रही है ताकि उनके सैंपल की जांच कराई जा सके।
जिला कारागार में बंदी और कर्मचारियों समेत 1702 की जांच
कई दिन से जिला कारागार में कोरोना संक्रमण की जांच चल रही थी। शुक्रवार को भी डॉ. नीरेश कुमार और उनकी टीम में शामिल फिजियोथेरेपिस्ट अशोक माथुर, एलटी सत्यपाल, एलटी सुरेंद्र आदि जिला कारागार पहुंचे। उन्होंने जिला कारागार के बंदियों के सैंपल लेकर जांच की। शुक्रवार कोई पॉजिटिव नहीं निकला। अब तक जिला कारागार में बंदियों समेत 1702 लोगों की जांच कराई जा चुकी है। इसमें 201 पॉजिटिव निकल चुके हैं।
सहसवान में कचहरी परिसर सील किया गया
सहसवान। नगर में एक प्रलेखक समेत 30 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को कचहरी परिसर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। इसके चलते अधिवक्ताओं, वादकारियों को बैरंग होना पड़ा।
कैंप में 51 लोगों का टेस्ट, 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव
उसावां। सीएचसी पर शुक्रवार को कैंप का आयोजन कर 51 संदिग्धों की की कोरोना जांच की गई। इस दौरान 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई। इन सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएचसी के बेसिक हैल्थ वर्कर भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके चलते सीएचसी को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया। डॉ. राजेश कुमार के निर्देशन में लगाए गए कैंप में एलटी श्रीनिवास गौतम, फार्मासिस्ट राजीव कुमार, डूंगर सिंह, ऋषिपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें