फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी व सहसवान के तीन मोहल्ले और तीन गांव हॉटस्पॉट, अधिकारियों ने कराये सील

विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद में बिल्सी में बैरिकेडिंग की गई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रविवार रात कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद दातागंज और बिल्सी कस्बे के तीन मोहल्लों और तीन गांव को हॉटस्पॉट घोषित कराया गया है। सोमवार शाम तक इन इलाकों को सील करने की कार्रवाई चलती रही। जगह-जगह बैरियर लगवाए गए हैं। बाकी इन इलाकों को सैनिटाइज करवाया गया है।
विज्ञापन

बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ और मोहल्ला नंबर चार में रविवार रात दो कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। मोहल्ला नंबर आठ निवासी सराफा व्यापारी है। जबकि मोहल्ला नंबर चार में संक्रमित निकली बैंक कर्मचारी रहती है। दोनों मोहल्लों को हॉटस्पॉट बना दिया गया है। सोमवार दोपहर इन्हें सैनिटाइज कराया गया और बैरियर लगवाकर सील करा दिया गया। इसके अलावा ग्राम उलैया और बेहटा गुसांई में पहली बार कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने दोनों गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया है। इधर, दातागंज कस्बे के ग्राम पापड़ और कस्बे के मोहल्ला इतवार की बाजार में कोरोना संक्रमित के पहले केस निकले हैं। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती बरतते हुए इतवार की बाजार मोहल्ला और पापड़ गांव को हॉटस्पॉट बना दिया है। दोनों स्थानों को बैरियर लगवाकर सील करा दिया गया है।
पक्का बाग में बढ़ी सख्ती
शहर का पक्का बाग मोहल्ला कंटेंमेंट जोन बन चुका है। इस मोहल्ले में एक-एक करके सात कोरोना संक्रमित निकल चुके हैं। पहले एक महिला निकली। शनिवार को चार लोग पॉजिटिव निकले। रविवार को आई रिपोर्ट में दो और लोग पॉजिटिव निकले। इससे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहीं मोहल्ले में सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें