फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोर्ट ने दिया जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कस्बा बिसौली में एक करोड़ की संपत्ति हड़पने और जानलेवा हमले के मामले में न्यायालय ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बिसौली निवासी जमील अहमद ने सिविल जज जूनियर डिवीजन पंकज कुमार पांडेय की अदालत में वाद दायर किया। बताया कि वह वजीरगंज व बिसौली के रहने वाले लोगों के साथ मिलकर प्रापर्टी डीलर का काम करता है। सभी ने खाटू धाम काॅलोनी में प्लाटिंग का काम किया।
सभी का पैसा लगा, लेकिन छह अन्य लोगों ने उसके हिस्से के करीब एक करोड़ रुपये के प्लाट बेचकर रकम हड़प ली। उसने विरोध किया और रुपये मांगे तो सभी रंजिश मानने लगे। एक जून को शाम पांच बजे वह अपने गैराज पर बैठा था। तभी कार से छह लोग आए और उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाद पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर को आरोपियों के खिलाफ समुचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने के आदेश दिए है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आदेश मिला है। मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें