फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट का आदेश नहीं माना, पति ने पत्नी को घर से निकालकर दूसरी शादी की

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोर्ट के आदेश के बाद भी महिला को पति ने घर में नहीं रखा। अब पीड़ित महिला आठ साल के बच्चे के साथ न्याय पाने को अधिकारियों के चक्कर लगाने को मजबूर है। आरोप है कि पति ने उसे तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला मुस्तफागंज की रहने वाली पूनम की शादी करीब 11 साल पहले उझानी के बहादुरगंज निवासी उमेश साहू के साथ हुई थी। करीब तीन साल तक उमेश ने पूनम को साथ रखा। एक बेटा भी हुआ। इसके बाद पूनम को घर से निकाल दिया। पूनम ने फैमिली कोर्ट की शरण ली। न्यायाधीश सोनिका चौहान ने अप्रैल 2019 में पूनम के पक्ष के फैसला देते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोर्ट का फैसला आने के बाद उमेश ने करीब डेढ़ महीने के लिए पूनम को घर बुला लिया। बाद में उसे फिर से घर से निकाल दिया। पूनम का कहना है कि उसे तलाक दिए बिना पति ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें