यूपी के बदायूं स्थित अपर जिला जल व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्रथम पूनम सिंघल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व उदित राज के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दोनों नेताओं को 29 जनवरी को कोर्ट में स्वयं या उनके अधिवक्ता को उपस्थित होने का आदेश दिया है। कांग्रेस के नेता व पूर्व सांसद उदित राज द्वारा बसपा सुप्रीमो के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के मामले में अधिवक्ता जय सिंह सागर द्वारा दायर की फौजदारी निगरानी याचिका की सुनवाई करते करते हुए यह आदेश दिया है।