फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का दिया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सीजेएम नवनीत भारती ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित सिविल रिट पिटीशन आरती यादव बनाम स्टेट ऑफ यूपी के निर्देशानुसार सीएमओ बदायूं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पांच सितंबर को पेश करने का आदेश एसएसपी बदायूं को दिया है। उच्च न्यायालय इलाहाबाद से 31 अगस्त का आदेश सीजेएम कोर्ट में ईमेल से प्राप्त हुआ। ईमेल में सीएमओ बदायूं पर वारंट का निष्पादन कराए जाने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन

सीजेएम नवनीत भारती ने एसएसपी बदायूं को पत्र लिखकर कहा है कि वह संबंधित इंस्पेक्टर को निर्देशित करें कि वह सीएमओ बदायूं को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पांच सितंबर को पेश करें। वहीं एक अन्य मामले में सीजेएम ने एसएसपी को थाना उझानी के एसआई मुकेश कुमार त्यागी को त्रुटिपूर्ण और भ्रामक आख्या देने और हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश की अवहेलना करने के मामले में उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है। साथ ही अपील करने वाले कोमल उर्फ कमल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में छह सितंबर 2022 को पेश करने का आदेश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें