फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। गौतमपुरी मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे 30 वर्षीय सोनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनू मूल रूप से कोतवाली क्षेत्र के ही गांव नरऊ का रहने वाला था। गौतमपुरी मोहल्ले में उसकी ससुराल है। वहीं पास में उसने अपना मकान बनवा लिया है। वह काफी समय से वहां रह रहा था। बृहस्पतिवार शाम उसकी हालत बिगड़ गई। जिस पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। रात साढ़े आठ बजे उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांव से उसके परिवार वाले आ गए। उन्होंने युवक के ससुराल वालों पर ही जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर देर रात कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें