फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का दुखद अंत: बदायूं में प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत, युवक की हालत गंभीर

Sat, 16 Aug 2025 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में शादी के दो महीने बाद युवक ने जहर खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर युवक की प्रेमिका ने भी जहर खा लिया। उसकी मौत हो गई। युवक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्रेमिका की मौत हो गई। प्रेमी की हालत गंभीर होने पर उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को पुलिस ने प्रेमिका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। शनिवार देर शाम तक इस मामले में पुलिस को किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली थी।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक (19) व पड़ोस की युवती (18 वर्ष) स्वजातीय थे। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर दोनों के परिवार में कई बार टकराव हुआ। मगर मामला स्वजातीय होने के कारण ग्रामीण हस्तक्षेप कराकर विवाद का निस्तारण करा देते थे। करीब तीन महीने पहले भी प्रेमी युगल के रिश्तों को लेकर दोनों के परिजन आमने सामने आ गए थे। तब दोनों पक्षों ने युवक-युवती को हिदायत देकर समझा दिया था। एक दूसरे से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी।

दो माह पहले हुई थी युवक की शादी 
करीब दो माह पूर्व युवक के पिता ने उसकी शादी करा दी थी, लेकिन युवती की शादी नहीं कराई गई। युवक के परिजनों को लगा कि शादी के बाद दोनों के बीच की नजदीकियां कम हो जाएगी, लेकिन युवक अपनी शादी से खुश नहीं था। वह प्रेमिका से ही शादी करना चाहता था। प्रेमिका भी उसके साथ जीवन यापन करना चाहती थी। बृहस्पतिवार देर शाम दोनों चोरी छिपे कॉल पर एक दूसरे से बात कर रहे थे। इसके चलते युवती के परिजनों ने उसे डांटा। युवक के परिजनों से शिकायत की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका के परिजनों की शिकायत के चलते युवक की भी फटकार लगाई गई। इससे आहत होकर युवक ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां से परिजन उसे बरेली के अस्पताल में ले गए। वहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

प्रेमी के उठाए आत्मघाती कदम के बाद प्रेमिका ने खाया पदार्थ
परिजन युवक को बरेली ले जा रहे थे। इसी बीच मोहल्ले में उसकी हालत बिगड़ने की चर्चा फैल गई। इससे युवती ने भी घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे भी दातागंज सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच की। 

मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम को भेजा। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि एक युवती ने विषाक्त खाकर आत्महत्या की है। एक युवक के भी विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना दी है। युवती के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें