फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दंपती से मारपीट, कोटेदार समेत चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रुपये को लेकर हुए विवाद में दंपती से मारपीट के मामले में पुलिस ने कोटेदार समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर निवासी उजमा पत्नी नसरूद्दीन ने बताया कि गांव के फैजान सुआदकिन, शाकिब व जेठ इंतजार गुजरात के सूरत में टोपी बेचने का काम करते है। 31 मार्च को रुपये के लेन-देन को लेकर सभी में विवाद हो गया। इसी रंजिश में दो अप्रैल की सुबह 11 बजे शाहरूख, फैजान, सुआदकिन, शाकिब उसके घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसे व पति के साथ मारपीट की। इसके बाद फैजान ने पति पर धारदार हथियार से प्रहार किया। महिला का कहना है कि शाहरूख गांव का कोटेदार है। उसका राजनीति में प्रभाव है। इससे वह दबाव बना रहा है। पुलिस ने कोटेदार समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें