फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में घुसकर दंपती को पीटा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। पुराने विवाद के चलते घर में घुसकर पति-पत्नी को लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव मोंगर निवासी राधा पत्नी हरेंद्र ने दर्ज कराए मुकदमें में बताया है कि दो अक्तूबर की शाम चार बजे वह अपने घर पर बैठी थी। आरोप है कि तभी जेठ वीरेंद्र, जेठानी सुनीता व देवर दिनेश पुराने विवाद के चलते हाथों में लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए पति हरेंद्र के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें