सिलहरी। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गांव दहेमी में घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट और महिला से अभद्रता का मामला सामने आया है। मारपीट में महिला के दो दांत टूट गए, जबकि पति के सिर में गंभीर चोट आई है। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।
गांव दहेमी निवासी नीरज पत्नी अमित कुमार के मुताबिक, 10 नवंबर की शाम करीब साढ़े 5 बजे बुजेश कुमार, आदेश कुमार, गोपाल, कुसुम, रानी, भारत, पीयूष और राहुल समेत अन्य लोग गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए।
आरोप है कि गोपाल और रानी ने मारपीट की, जिससे महिला के दो दांत टूट गए, जबड़े में चोट आई, हाथ की अंगुली फट गई। शोर सुनकर पति अमित कुमार बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी डंडों से पीट दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि गोपाल ने कपड़े फाड़कर अभद्रता की। पीड़िता का आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं होने पर उसने एसएसपी से शिकायत की। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। जांच कराई जा रही है। संवाद