फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याचिका दाखिल करने वाले शिक्षकों ने कराई काउंसिलिंग

Sat, 13 Feb 2016 08:31 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी पाने की आस में कुछ शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन इन शिक्षकों को उम्मीद से ज्यादा ही मिल गया। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में याची शिक्षकों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला शिक्षकों के हक में सुना दिया। कोर्ट के अनुसार प्रदेश में हुई 72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में बचे हुए पदों पर इन शिक्षकों को नियुक्ति देने का आदेश दे दिया। इसके बाद याची शिक्षकों नियुक्ति देने के लिए सभी बीएसए को काउंसिलिंग कर नियुक्ति पत्र देने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

शनिवार को बीएसए कार्यालय में सुबह से ही याची शिक्षकों की भीड़ लग गई, जिसको देखकर विभाग हरकत में आया और काउंसिलिंग के लिए काउंटर बना दिया। दोपहर तक सभी 35 प्रशिक्षु शिक्षकों ने काउंसिलिंग कराई। बताते चलें कि जिले में 72 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुल लगभग 1600 पद रिक्त थे। इन पदों पर कटऑफ के जरिए शिक्षकों की नियुक्ति की जानी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार याची शिक्षकों को बिना किसी कटऑफ में शामिल किए नियुक्ति देने का आदेश दिया गया। अब इन शिक्षकों को छह माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण और क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें