फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पालिका की जमीन पर सभासदों ने किया कब्जा, ईओ ने जारी किया नोटिस

Thu, 10 Oct 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सड़क किनारे बनाई गई दुकान। शिकायतकर्ता
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की जमीन पर दो सभासदों की ओर से कब्जा किए जाने की शिकायत पालिका प्रशासन के पास पहुंची। पालिका के ईओ ने दोनों सभासदाें को नोटिस जारी किया है। साथ ही तीन दिन के अंदर सड़क किनारे से कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की जमीन पर शहर के सभासद की ओर से कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मोहल्ला सोथा निवासी जफर आलम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की। कहा कि सभासद मोहम्मद नईम और फिरोज इसमें शामिल हैं। लालपुर रोड पर लकड़ी की टाल है। यहां टाल के बाहर पालिका की जमीन पर केबिन बना रखा है। इसके बाद में अधिकारी हरकत में आए और मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शिकायत सही पाए जाने पर दोनों सभासदों को नोटिस दिया है। वहीं, अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया है। ऐसा न करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


आईजीआरएस पर शिकायत प्राप्त हुई है। दो लोगों ने पालिका की साइड पटरी की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इनको नोटिस जारी कर अवैध कब्जा हटाने के लिए निर्देशित किया है।-देवेंद्र पाल सिंह, प्रभारी ईओ नगर पालिका / सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें