फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खेत में बंधे तार में करंट आने से किसान व गोवंश की मौत

Thu, 10 Oct 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजरिया। छुट्टा पशुओं से बचाव के लिए खेत में लगाए गए तार में करंट छोड़ने से एक किसान व गोवंश की मौत हो गई। परिजनों ने जानबूझ कर तार में करंट दौड़ाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव तिगोडा निवासी राजेन्द्र सिंह (42) मंगलवार रात खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे थे। पास के खेत में गोवंश पशुओं से फसल बचाने को खेती स्वामी ने तारकसी कर उसमें करंट छोड़ रखा था। करंट की चपेट में आकर गोवंश की मौत हो गई। गोवंश को बचाने पहुंचे किसान राजेन्द्र भी करंट की चपेट में आ गए। पास के खेतों में काम कर रहे किसान चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे। देखा तो राजेन्द्र व एक गोवंश मृत पड़े थे। सूचना पर रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि पड़ोस के खेत स्वामी ने जानबूझकर तार में करंट छोड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें