फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अस्पताल में खांसी के बढ़ रहे मरीज, लग रही लाइन

Thu, 12 Feb 2026 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मौसम में अचानक हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर आयु वर्ग के लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार पिछले कुछ दिनों में श्वसन संबंधी मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। खासतौर पर ठंडी सुबह और गर्म दोपहर के कारण लोग वायरल संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। डॉ. अलंकार सिंह का कहना है कि बदलते मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे सर्दी-खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कप्तान सिंह के मुताबिक छोटे बच्चों में खांसी और गले में संक्रमण के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। वहीं, बुजुर्गों और दमा के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। भीड़ को देखते हुए अस्पताल में दवा वितरण के लिए तीन विंडो बनाई गई है, लेकिन बढ़ती भीड़ के चलते मरीजों को कुछ समय इंतजार करना पड़ रहा है। डॉक्टर ने लोगों से कहा कि वे मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और खान-पान में लापरवाही न बरतें। यदि लगातार बुखार या खांसी बनी रहे तो स्वयं दवा लेने के बजाय डॉक्टर से बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बरती जाए सावधानियां
-सुबह-शाम हल्की ठंड से बचाव के लिए पूरे कपड़े पहनें।
-ठंडा पानी और बासी भोजन से परहेज करें।
-गर्म पानी पिएं और हल्दी/अदरक का सेवन करें।
-भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का उपयोग करें।
-बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
-लगातार खांसी या तेज बुखार होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें