फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान में कई कार्यालयों पर गूंजेगा गांधी गान

Sun, 28 Feb 2016 11:17 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के लिए यहां कुछ जागरुक लोगों ने एक आंदोलन खड़ा किया है। इसके लिए अवकाश का दिन छोड़ प्रत्येक शनिवार को इस आंदोलन के तहत भ्रष्टाचार में डूबे कार्यालयों के सामने रघुपति राघव राजाराम का घंटाभर गान किया जाएगा।
इस अभियान के तहत भ्रष्टाचार में डूबे कार्यालयों को सूची बद्ध किया गया है। अधिवक्ता हरिप्रताप सिंह राठौर के नेतृत्व में आंदोलन चलाया जाएगा। चकबंदी कार्यालय, सीएमओ, जिला नगरीय विकास अभिकरण, कृषि विभाग, एआरटीओ कार्यालय, डीआईओएस कार्यालय, बीएसए कार्यालय, वन विभाग, वाणिज्यकर विभाग कार्यालयों पर अभियान के तहत रघुपति राघव राजाराम का गान किया जा चुका है। इसी संदर्भ में पिछले शनिवार को जिला आपूर्ति विभाग कार्यालय के समक्ष गांधी गीत गाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिवक्ता राठौर का कहना है कि जनहित गारंटी कानून और राज्यकर्मचारी आचरण नियमावली 1956 के नियम 24 के निष्प्रभावी होने के कारण भ्रष्टाचार में वृद्धि हो रही है। इसीलिए उनको जनहित में आंदोलन की जरूरत पड़ी हैं। इसमें जिले के बुद्धिजीवियों का अच्छा सहयोग भी मिल रहा है। अभियान में धनपाल सिंह, एचएल झा, सिसनेश कुमार, अनिल तोमर, मृत्युंजय सिंह, रमाकांत मिश्रा, पंकज भारद्वाज आदि का भी सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें