फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना संक्रमित के घर से लौटी महिला को तीनों बच्चों समेत किया होम आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दिल्ली से अपने तीन बच्चों के साथ भाई के घर लौटी महिला को लेकर पठानटोला मोहल्ले में अफरातफरी का माहौल बन गया। बच्चों समेत महिला दिल्ली में जिस व्यक्ति के घर में किराये पर रहती है, वह कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसकी भनक लगते ही चिकित्साधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ उसके भाई के घर पर पहुंचे। महिला को बच्चों सहित होम आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही नजरबंद रहने का नोटिस भी चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पठानटोला मोहल्ला निवासी व्यक्ति के घर उसकी बहन और तीनों भांजे पहुंचे। आसपास के लोगों को जब इसका पता लगा तो उन्होंने महिला के भाई से बात की। पड़ोसियों की सूचना के बाद चिकित्साधीक्षक सुयश दीक्षित और कोतवाली से एसएसआई रामऔतार सिंह ने महिला और उसके भाई से जानकारी की। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि महिला अपने बच्चों के साथ दिल्ली में जिस व्यक्ति के घर में किराये पर रहती है, उसे कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसे लेकर हालांकि अभी पुष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन महिला ने सब कुछ बता दिया है। महिला और उसके तीनों बच्चों को भाई के घर में होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसके दरवाजे पर प्रशासन की ओर से नोटिस चस्पा कर दिया गया है। अगर वह या उसके बच्चे घर से बाहर निकले तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, डॉक्टरों की टीम ने शनिवार रात से रविवार शाम तक गांव संजरपुर, फूलपुर, मानकपुर, जिरौली, हजरतगंज में 45 लोगों को होम आइसोलेट कर दिया। यह सभी लोग दिल्ली और पंजाब से घर लौटे हैं। अब्दुल्लागंज में दूसरे राज्यों से लौटने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें