फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वार्ड से भाग गया संदिग्ध मरीज, अस्पताल स्टॉफ के हाथ-पांव फूले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती एक संदिग्ध मरीज चकमा देकर भाग निकला। जानकारी होते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। पुलिस ने मरीज की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहर के नजदीक एक गांव निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को सोमवार रात कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों ने बताया था कि व्यक्ति किसी दूसरे प्रांत में काम करता था। तीन-चार दिन पहले लौटा था। तभी से उसे सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। उसने प्राइवेट चिकित्सक से दवा ली थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बताया गया कि उसे कोरोना वायरस हो सकता है। इससे परिवार वालों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दे दी। जिससे देर रात टीम उसके घर पहुंच गई और उसे जिला अस्पताल लाकर कोरोना वार्ड में भर्ती करा दिया गया। उसका इलाज चल रहा था। रात किसी समय मरीज उठकर चला गया। सुबह स्टाफ के लोगों ने मरीज का बेड खाली देखा तो उनके हाथपैर फूल गए। इस पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें