बदायूं। शनिवार को जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन समेत 30 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। इनमें तेलंगाना की पांच महिलाओं और आंध्र प्रदेश के चार लोगों के दोबारा सैंपल लिए गए हैं। बाकी संदिग्ध जिले के अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं।
जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन की हालत गुरुवार रात अचानक बिगड़ गई थी। शनिवार को उसका सैंपल लेकर जांच को भेजा गया।
उसके अलावा अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती तेलंगाना की पांच महिलाओं और आंध्र प्रदेश के चार लोगों समेत जिले से 30 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। तेलंगाना की पांच महिलाओं और आंध्र प्रदेश के चार लोग छापामार अभियान के दौरान सहसवान की मस्जिद में मिले थे। संवाद