फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 13, जिले में 17 इलाके हॉटस्पॉट घोषित

Tue, 21 Apr 2020 12:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बदायूं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या आठ से बढ़कर 13 हो गई है। कोरोना संक्रमित अधिक होने के कारण बदायूं शहर में 12, सहसवान में एक और भवानीपुर खल्ली में चार, कुल 17 हॉटस्पॉट इलाके घोषित किए गए हैं। तो वहीं जालंधरी सराय इलाके को कंटेनमेंट जोन हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। ये तीन किलोमीटर के दायरे में रहेगा। जबकि इसके बाद दो किलो मीटर का बफर जोन रहेगा। इन इलाकों में कोई गतिविधि नहीं की होगी। जिले में लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराया जाएगा। 

विज्ञापन


सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शहर में बनाए गए हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन, बफर जोन घोषित किए गए क्षेत्रों में लॉकडाउन का जायजा लिया। डीएम ने कहा कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में गिने-चुने लोग ही पास के साथ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कर सकेंगे। सभी कार्यस्थलों पर सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जनपद में लॉकडाउन पूरी तरह प्रभावी रहेगा और किसी नई गतिविधि के संचालन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। 

डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट और तहसीलदार को निर्देश दिए कि शहर में गरीब असहाय कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। लोग घरों से बाहर न निकलें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इस दौरान एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी और तहसीलदार राम नयन सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में जालंधरी सराय मोहल्ले में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित निकले हैं। इससे उसे कंटेनमेंट जोन हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। बाकी शहर में 12 और सहसवान में पांच हॉट स्पॉट स्थान घोषित किए गए हैं। इन इलाकों में कोई व्यक्ति बाहर नहीं निकलेगा। लोगों के खाने-पीने का इंतजाम कर दिया गया है। 
विज्ञापन

कुमार प्रशांत, डीएम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें