बदायूं। रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 206 कोरोना पॉजिटिव निकले। शहर के एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और पूर्व विधायक आशीष यादव भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उन्हें होम क्वांरटीन करा दिया गया है।
रविवार को जिले में 1756 सैंपल एकत्र किए गए। इनमें 1016 सैंपल आरटीपीसीआर जांच भेजे गए हैं। जबकि 740 सैंपलों की जांच रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से कराई गई है। रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले में 206 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस जांच रिपोर्ट में एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान और पूर्व विधायक आशीष यादव भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें विभागीय अधिकारियों द्वारा होम क्वांरटीन कराया गया है।
रात आई रिपोर्ट में शहर में 109 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनके अलावा उझानी में 36, उसावां और अंबियापुर में 12-12, बिसौली में आठ, आसफपुर में पांच, इस्लामनगर, सहसवान, म्याऊं, कादरचौक और जगत में तीन-तीन, समरेर और वजीरगंज इलाके में दो-दो पॉजिटिव मिले हैं। अन्य जिलों के दो लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। सालारपुर और दातागंज में भी एक-एक संक्रमित मिला है। जबकि एक अन्य व्यक्ति पॉजिटिव निकला है।