फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के बाद पुलिस लाइन पहुंचा कोरोना संक्रमण, दो रिक्रूट सिपाही पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला जेल के बाद कोरोना संक्रमण अब पुलिस लाइन में भी पहुंच गया है। गुरुवार को जांच के दौरान दो रिक्रूट सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अनुमान है कि इनके संपर्क में कई और भी सिपाही आए होंगे। संपर्क में आने वाले सभी लोगों की पहचान की जा रही है। दोनों सिपाही आसरा आवास भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को एक स्वास्थ्य टीम ने पुलिस लाइन पहुंचकर 199 रिक्रूट सिपाहियों की जांच की। उनके एक-एक कर सैंपल लिए गए। फिर रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गई। इस दौरान दो रिक्रूट सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकले जबकि 197 सैंपल निगेटिव बताए गए। बताते हैं कि पुलिस लाइन में 400 रिक्रूट सिपाही ट्रेनिंग ले रहे थे। हाल में सभी रिक्रूट सिपाहियों की ट्रेनिंग पूरी हुई है और सभी के अलग-अलग पीएसी वाहिनियों में ट्रांसफर हो चुके हैं। हालांकि उन्हें रिलीव नहीं किया गया है। इससे पूर्व गुरुवार को सैंपल लेकर जांच कराई गई तो दो रिक्रूट पॉजिटिव निकले। फिलहाल 201 और रिक्रूट सिपाहियों की जांच होनी है। पॉजिटिव निकले सिपाहियों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान कर शुक्रवार को उनकी भी जांच कराई जाएगी।
उधर, जिले के अन्य हिस्सों में भी 18 अन्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें चार अलापुर के हैं। एक झोलाछाप और उसका बेटा, पकौड़ी बिक्रेता की पत्नी, एक आठ वर्षीय लड़की पॉजिटिव निकली है। वजीरगंज स्वास्थ्य केंद्र का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इधर, उझानी के मोहल्ला गौतमपुरी में एक दंपती पॉजिटिव पाए गए हैं। बाकी 11 कोरोना पॉजिटिव शहर के अलग-अलग मोहल्लों में मिले हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को भेजे 876 सैंपल
गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के पास 136 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 116 सैंपल निगेटिव निकले जबकि 20 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को जिले में रोज की तरह सैंपल कलेक्शन भी हुआ। शाम तक 876 सैंपल एकत्र किए गए। उसके बाद उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया।
कोविड-19 अस्पताल में ड्यूटी पर नहीं आ रहा सफाई कर्मी सस्पेंड
उझानी (बदायूं)। उझानी के कोविड-19 अस्पताल में कई दिनों से एक सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आ रहा है। बताते हैं कि अस्पताल में तमाम शिकायतें आने के बाद छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। तब से सफाई कर्मचारी राजू ड्यूटी नहीं आ रहा है। लगातार गैर हाजिर रहने पर गुरुवार को सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने उन्हें अस्पताल से सस्पेंड कर दिया है। बाकी कर्मचारी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें