फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच कोरोना संक्रमितों की पहली और तीन की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। तीन संक्रमितों की शनिवार को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीसरी रिपोर्ट आने के बाद उन्हें ठीक मान लिया जाएगा। शनिवार को पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी दूसरी जांच के लिए सैंपल लेकर लैव भेजे गए हैं। एक साथ आठ संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जालंधरी सराय के एक कोरोना पॉजिटिव और सहसवान के दो पॉजिटिव मरीजों की पहली जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इनमें जालंधरी सराय का युवक 14 अप्रैल को संक्रमित निकला था। वह रिपोर्ट आने से कुछ दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था। उसकी तबीयत खराब होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बरेली भेज दिया गया था। वहीं भवानीपुर खल्ली के एक युवक की 14 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जबकि इसके दूसरे दिन मुंबई के दूसरे युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस पर दोनों को बरेली भेज दिया गया था। शुक्रवार को तीनों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई। उसी दिन उनकी दूसरी जांच के लिए सैंपल भेज दिए गए थे। जिसकी रिपोर्ट शनिवार शाम आई, जिसमें भी तीनों निगेटिव निकले हैं।
इधर, जिले के पांच अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। उनके सैंपल दो दिन पहले जांच को भेजे गए थे। उनकी दूसरी जांच के लिए सैंपल लेकर भेज दिए गए हैं। बताते हैं कि उसकी रिपोर्ट भी जल्द आने की संभावना है। तब कहीं उनकी तीसरी जांच के लिए सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिन तीन संक्रमित मरीजों की शुक्रवार को पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। अब उनकी दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। उनके अलावा पांच अन्य पॉजिटिव मरीजों की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनकी दूसरी जांच के लिए सैंपल लेकर भेजे गए हैं। - कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें