फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: तेलंगाना-आंध्र प्रदेश के 10 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सहसवान क्षेत्र के भवानीपुर खैरू की मस्जिद में मिले तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 10 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है। सात अप्रैल को 11 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। उनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद 23 अन्य लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। शनिवार को उनकी रिपोर्ट आने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

तीन अप्रैल को मुंबई के छह युवकों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए थे, जिनकी छह अप्रैल को जांच रिपोर्ट आई। उनमें एक पॉजिटिव निकला। जबकि पांच निगेटिव पाए गए थे। सात अप्रैल को भवानीपुर खैरू की मस्जिद में मिले तेलंगाना की पांच महिलाएं और आंध्र प्रदेश के पांच लोगों समेत 11 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए थे। आठ अप्रैल को छह और नौ अप्रैल को 12 लोगों के सैंपल भेजे गए। इनमें से भवानीपुर खैरू मस्जिद में मिलीं पांच महिलाओं और आंध्र प्रदेश के पांच पुरूषों समेत 11 लोगों में से कुल 10 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली है। यह रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर बाद आई है। बचे हुए एक सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार देर रात या शनिवार को आने की संभावना है।
इधर, शुक्रवार को जिला अस्पताल से पांच सैंपल जांच को भेजे गए हैं। यह पांचों लोग बदायूं के रहने वाले हैं। इनमें तीन लोग दिल्ली से, एक लखनऊ और एक कजाकिस्तान से लौटा था। उन्होंने अपनी जांच कराने की मांग की थी। जिस पर इनके सैंपल भेजे गए हैं। बताया जा रहा है कि सहसवान के पन्नालाल इंटर कॉलेज में क्वांरटीन 12 और लोगों के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें