फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मिले कोरोना के 23 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले दिनों जिला जेल में 17 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बुधवार को जेल में एक बार फिर से कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। गौर करने की बात यह है कि बुधवार को जिले में मिले कुल 23 मरीजों में 22 शहर के हैं। इसके साथ ही बुधवार को जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 100 के पार हो गई है।
विज्ञापन

इन दिनों जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को जिले में 17 नए संक्रमित मिले थे। बुधवार को 23 नए संक्रमित मिले थे। जिला जेल में भी संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 31 हो गई है। मंगलवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1933 लोगों के सैंपल लिए। इनमें 15 लोगों को आरटीपीसीआर और अन्य को एंटीजन जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला जेल में सभी को आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुधवार को मिले रोगियों में जिला पंचायत, हकीमबाड़ा, नई सराय, नेहरू चौक, खेड़ा नवादा के रोगियों के अलावा एक मरीज वजीरगंज का है।
कांट्रैक्ट एंड ट्रेसिंग ऑफिसर कोविड-19 डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि बुधवार को मिले सभी रोगियों को मरीजों कर लिया गया है। जिला जेल में भी कैंप लगाकर सैंपलिंग कराई गई है। सभी रोगियों को होम क्वारंटीन किया गया है। उनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें