फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 6111 लोगों को लगाया गया टीका, वैक्सीन लगभग खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ने के साथ वैक्सीन की किल्लत पैदा हो गई है। सोमवार को जिले में 142 केंद्रों पर 6111 लोगों को टीका लगाया गया। मंगलवार को जिले में वैक्सीन की किल्लत के कारण टीकाकरण प्रभावित हो सकता है। दरअसल, अब कोल्डचेन में वैक्सीन की सिर्फ तीन हजार डोज ही शेष हैं।
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो एक सप्ताह में लगभग दोगुनी रफ्तार हो गई है। पिछले सोमवार को जहां जिले में 3650 लोगों को टीके लगाए गए थे वहीं इस सोमवार को जिले में 6111 लोगों को टीका लगाया गया। लय लक्ष्य के सापेक्ष 61 प्रतिशत है। जिले को प्रतिदिन 10 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। सोमवार को जिले के 142 टीकाकरण केंद्रों पर 3259 युवाओं को टीका लगाया गया। कलस्टर टीकाकरण के तहत पायलट प्रोजेक्ट में शामिल इस्लामनगर, बिसौली, उसावां, समरेर और सहसवान ब्लॉक में 2900 लोगों को टीका लगाया गया।
इधर, सोमवार को वैक्सीन की सप्लाई न मिलने के कारण टीकाकरण को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। मंगलवार को भी जिले में टीकाकरण किया जाना है, लेकिन कोल्डचेन में वैक्सीन की सिर्फ तीन हजार डोज ही शेष हैं। ऐसे में मंगलवार को लक्ष्य प्रभावित हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

सहसवान में किया जागरूक
सहसवान। कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सीएचसी सहित विकास खंडों में बैठक का आयोजन किया गया। यहां कई लोगों को प्रशिक्षण दिया गया ताकि वह अपने क्षेत्रों में जाकर और लोगों को जागरूक कर सकें।
सोमवार को जिले में 142 केंद्रों पर 6111 लोगों को टीका लगाया गया है। कोल्ड चेन में अब वैक्सीन की तीन हजार डोज शेष हैं। अगर मंगलवार सुबह टीकाकरण शुरू होने से पहले वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिलती तो टीकाकरण कुछ कम हो सकता है। - डॉ. मोहम्मद असलम, एसीएमओ / नोडल अधिकारी टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें