फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विलांस प्रभारी इंस्पेक्टर और वजीरगंज के एक परिवार समेत 17 संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों की जांच करने के लिए पहुंची टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार के बाद रविवार को वजीरगंज कस्बा का एक पूरा परिवार कोरोना संक्रमित निकला है। इसके अलावा सर्विलांस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इससे उनकी टीम के पुलिस कर्मी भी शक के दायरे में आ गए हैं। फिलहाल उन्हें होम क्वांरटीन करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार रात 446 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 17 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 429 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। रोज की तरह रविवार को टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कैंप लगाकर कोरोना की जांच की। इस दौरान बिल्सी इलाके में एक व्यक्ति संक्रमित निकला। तो वहीं वजीरगंज कस्बे में एक बुजुर्ग दंपती, बेटा, बहू और उनके बच्चों समेत आठ लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इसी इलाके के ग्राम करकटपुर में भी दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे वजीरगंज कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, सहसवान, दातागंज और उझानी कस्बे में एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है।
रविवार को एसएसपी आवास में स्थित सर्विलांस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे एसएसपी आवास पर अफरा तफरी मच गई। इंस्पेक्टर को फिलहाल होम क्वांरटीन करने की तैयारी चल रही है। तो वहीं शहर के आवास विकास और चाहमीर मोहल्ले में भी एक-एक कोरोना संक्रमित निकला है। रविवार को जिलेभर से 373 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें