फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सराफा व्यापारी की मौत, शोक में बाजार बंद

विज्ञापन
शहर में बंद पड़ा सराफा बाजार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना से होने वाली मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। कोरोना से अब शहर के एक सराफा व्यापारी की मौत हो गई। व्यापारी का करीब दो हफ्ते से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार वहीं किया गया है। व्यापारी की मौत पर सराफा एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया। साथ ही अपनी सराफा की दुकानें बंद रखीं।
विज्ञापन

सराफा व्यापारी अमित उर्फ पिंटू शहर के साहूकारा मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी थे। वह सराफा एसोसिएशन के सचिव भी थे। करीब पंद्रह दिन पहले उनकी उनकी तबीयत खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत बढ़ी तो परिवार वाले उन्हें दिल्ली ले गए। वहां जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले। हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा था। बुधवार को उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर परिवार वाले गुरुग्राम पहुंच गए। उन्होंने व्यापारी का शव बदायूं लाने का प्रयास किया था लेकिन शव नहीं दिया गया। गुरुवार को उनका वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, सराफा एसोसिएशन ने कुमार तनय धर्मशाला में एक शोक सभा आयोजित की। शहर के कई बड़े व्यापारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें