फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल में 12, यूपी-112 के इंस्पेक्टर और अधिवक्ता के परिवार समेत 86 संक्रमित

विज्ञापन
कोरोना संदिग्धों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार रात कोरोना की आई जांच रिपोर्ट से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। रिपोर्ट में जिले भर में 86 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें जिला कारागार के 12 बंदी, यूपी-112 के प्रभारी इंस्पेक्टर और उझानी में एक अधिवक्ता का पूरा परिवार संक्रमित निकला है। इस पर अधिवक्ता के परिवार से दो लोगों को बरेली श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जबकि परिवार के बाकी सदस्यों को होम क्वांरटीन किया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास गुरुवार रात 408 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमें 86 सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले। जबकि 322 सैंपल निगेटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उझानी में बुधवार को एक अधिवक्ता कोरोना पॉजिटिव निकले थे। इस पर गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर उनके परिवार के लोगों की जांच कराई गई। तो उनके तीन बेटे, उनकी बहुएं, पत्नी, बेटियां, नाती-नातिन समेत परिवार के 12 लोग समेत उझानी में 21 कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे उनके इससे उनके परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। बताते हैं कि अधिवक्ता और एक बेटे को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिससे उन्हें श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तो वहीं जिला कारागार में एक बार फिर बड़ी संख्या में पॉजिटिव निकले हैं। जेल के 12 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिससे उन्हें क्वांरटीन बैरक में रखा गया है। यूपी-112 के प्रभारी इंस्पेक्टर और एक सिपाही भी पॉजिटिव मिला है। वहीं मुख्य डाकघर में चार लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनके अलावा अंबियापुर में छह, सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक, इस्लामनगर में दो, सहसवान में आठ, आसफपुर में चार, जगत में पांच, बिसौली एक, म्याऊं में एक, उसावां में तीन, खंडसारी मोहल्ले में एक, विवेक विहार में तीन, पुराना बाजार में एक, पाल नगर में एक, विकास भवन में एक, ऑफिसर कॉलोनी में एक, बाइक एजेंसी में एक, बड़ा बाजार में दो, शिवपुरम गली नंबर चार में एक, पटियाली सराय में एक, पक्की सराय में एक, डीएम रोड पर एक, प्रभात नगर में एक पॉजिटिव निकला है। शाम तक जिले में 1133 सैंपल एकत्र किए गए। उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ब्राहमपुर के पॉजिटिव की बरेली में मौत
शहर के ब्राहमपुर मोहल्ला निवासी एक कोरोना पॉजिटिव की बरेली में मौत हो गई। बताते हैं कि मोहल्ले के 42 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी जांच कराई थी, जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव निकले। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इससे उन्हें बरेली श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। गुरुवार को उनकी इलाज के दौरान वहीं मौत हो गई। परिवार वाले उनके शव को लाने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें