फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आंगनबाड़ी वर्कर समेत जिले में 13 कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार रात आई रिपोर्ट में जिले में दो आंगनबाड़ी वर्कर समेत 13 कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें दो कुंवरगांव, दो कादरचौक, तीन जगत, एक आसफपुर, एक वजीरगंज, एक सहसवान और तीन पॉजिटिव शहर में निकले हैं। स्वास्थ्य विभाग सभी को आसरा आवास भेजने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास रविवार रात 401 सैंपलों की रिपोर्ट आई, जिसमें 388 सैंपल निगेटिव निकले, जबकि 13 कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रोज की तरह रविवार को भी चिकित्सकों की टीमें जिले के अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में रवाना हुईं। एक टीम ने कुंवरगांव कस्बा पहुंचकर लोगों की जांच की। इस दौरान कस्बे में एक युवक और मड़िया भांसी में कार्यरत आंगनबाड़ी वर्कर कोरोना पॉजिटिव पाई गई। जबकि एक टीम आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र में रवाना हुई। बताते हैं कि इस टीम ने पहले मुगर्रा गांव पहुंच कर लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की। इसमें सुरैनी पापड़ी निवासी एक आंगनबाड़ी वर्कर पॉजिटिव पाई गई। टीम ने इसके बाद सुरैनी पापड़ी गांव पहुंच कर जांच की, जिसमें आंगनबाड़ी वर्कर का 15 वर्षीय बेटा पॉजिटिव पाया गया है। इनके अलावा जगत ब्लॉक क्षेत्र में तीन, वजीरगंज और सहसवान में एक-एक पॉजिटिव बताया गया है। तो वहीं शहर के मोहल्ला आदर्श नगर में दो और लालपुल में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
रविवार को जिले से भेजे गए 764 सैंपल
रविवार रात जहां स्वास्थ्य विभाग को 401 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। तो वहीं जिले से 764 सैंपल जांच को भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक रविवार सुबह से लेकर शाम तक जिले के अलग-अलग स्थानों पर सैंपलिंग कराई गई। इस दौरान 764 सैंपल कलेक्ट किए गए। जबकि 13 कोरोना पॉजिटिव निकले।
विज्ञापन

चिकित्सक की जांच में दो, विभागीय रिपोर्ट में एक पॉजिटिव
स्वास्थ्य विभाग का कोरोना संक्रमितों का गणित हैरान करने वाला है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने आसफपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सुरैनी पापड़ी में जांच की तो यहां दो कोरोना पॉजिटिव पाए गए। एक आंगनबाड़ी वर्कर पॉजिटिव निकली तो एक उसका बेटा पॉजिटिव पाया गया। तो वहीं रविवार रात स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट आसफपुर ब्लॉक में एक पॉजिटिव दिखाया गया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में एक पॉजिटिव कौन सा माना जा रहा है, ये पूछने के लिए सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह को फोन किया गया लेकिन कई बार रिंग जाने के बाद भी उन्होंने फोन नहीं उठाया।
पीडब्ल्यूडी के जेई कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे को कार्यालय बंद
पीडब्ल्यूडी के तीनों खंड 48 घंटे के लिए बंद कर दिए गए हैं। पीडब्ल्यूडी में अब तक दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं। शनिवार रात आई रिपोर्ट में पीडब्ल्यूडी के जेई कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इस पर पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड, निर्माण खंड-2 और प्रांतीय खंड के लिए 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सोमवार को सैनिटाइजेशन कार्य होगा। अधिशासी अभियंता अमर सिंह ने बताया कि तीनों खंड 48 घंटे के लिए बंद किए गए हैं। सोमवार को कार्यालय सैनिटाइज कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें