फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से उझानी लौटे दंपती को बच्चों के साथ किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। दिल्ली से उझानी के एक पूरे परिवार को क्वारटीन किया गया है। इसकी वजह यह है परिवार दिल्ली में जिस मकान में किराए पर रह रहा था उसका मालिक कोरोना संक्रमित निकला है।
विज्ञापन

उझानी के मोहल्ला पठानटोला का एक परिवार दिल्ली में किराए पर रहता है। यह परिवार दिल्ली में जिस मकान में रहता है उसका मालिक कोरोना संक्रमित है। रविवार को इस परिवार की महिला और उसके दो बच्चे उझानी लौटे थे। इसका पता लगने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन कर दिया था। सोमवार को महिला का पति उझानी लौटा। यहां लौटते ही उसे भी क्वारंटीन कर दिया गया। उझानी सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सुयश दीक्षित क्वारंटीन किए गए परिवार के लोगों में अभी कोई कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
उझानी इलाके में 225 लोग किए गए क्वारंटीन
उझानी। एनसीआर के अलावा पंजाब और हरियाणा से लोगों के लौटने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। रविवार शाम से सोमवार शाम तक उझानी सीएचसी क्षेत्र में 225 लोग बाहर से लौटे हैं। इन सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से घर लौटे वालों में सर्वाधिक संख्या दहेमू के लोगों की रही। वहां 112 लोग लौटे हैं। बसंतनगर में 30, फुलासी में 60, रौली में 12, शेखूपुर में चार, अन्नी में दो और अब्दुल्लागंज में पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। ग्राम प्रधानों से कहा गया है कि बाहर से कोई भी व्यक्ति लौटे तो उसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाए। हालांकि अभी तक बाहर से लौटे लोगों में से किसी में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें