फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उझानी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती होंगे कोरोना संक्रमित मरीज, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोरोना को लेकर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संक्रमित मरीजों को उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया जाएगा। उझानी में चार वार्ड में 30 बेड तैयार किए जा रहे हैं। डॉक्टरों समेत 50 स्वास्थ्य कर्मियों की टीम मरीजों की देखरेख करेगी। रविवार को सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए चयनित दो वार्ड प्रथम तल पर और दो द्वितीय तल पर हैं। चारों वार्ड में 30 बेड डाले जाएंगे। कोरोना संक्रमित मरीजों को जिला अस्पताल से उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेफर किया जाएगा। जिला अस्पताल के वार्ड में कोरोना संदिग्ध मरीजों को ही भर्ती करने की व्यवस्था रहेगी। ऐसे मरीजों के चेकअप के तहत ब्लड और ओरल सैंपल भी जिला अस्पताल के जरिए जांच को भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह ने उझानी के दोनों वार्डों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने चिकित्साधीक्षक को बताया कि सीएचसी पर भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए जिला अस्पताल समेत जिले के प्रमुख डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की 50 सदस्यीय टीम तैनात रहेगी। कोरोना संक्रमितों के लिए वार्ड इसी सप्ताह अस्तित्व में आ जाएंगे। बता दें कि सीएचसी पर आठ बेड का आइसोलेशन वार्ड पहले ही तैयार हो चुका है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्धों को पहले जिला अस्पताल में रेफर कर दिया जाता था, लेकिन अब ऐसे मरीजों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज शुरू होगा।
कछला और शेखूपुर पीएचसी पर रहेगी प्रसव की सुविधा
उझानी। जननी सुरक्षा योजना के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिलाओं के प्रसव की सुविधा मुहैया कराई जाती रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला, वरामयखेड़ा और शेखूपुर से भी प्रसव के लिए महिलाओं को यहां पर रेफर किया जाता रहा, लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए चार वार्ड बनाए जाने के बाद प्रसव कराने के लिए कछला और शेखूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला चिकित्सक भी तैनात होंगी।
विज्ञापन

निजी गेस्ट हाउसों में ठहरेंगे डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी
उझानी। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए तैनात होने वाली 50 सदस्यीय टीम में जो डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी रहेंगे, उन्हें नगर के ही निजी गेस्ट हाउसों में ठहराया जाएगा। इलाज के दौरान किसी भी डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी को घर जाने की छूट नहीं होगी। उन्हें दो शिफ्ट में ड्यूटी करनी है। इसके लिए रविवार को चार गेस्ट हाउस चिह्नित किए गए, लेकिन एक व्यक्ति ने गेस्ट हाउस किराये पर देने से मना कर दिया। चिकित्साधीक्षक ने इससे सीएमओ को अवगत करा दिया है।
कोरोना संक्रमित मरीजों को सीएचसी पर भर्ती करने के लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सीएचसी पर फिलहाल प्रसव की सुविधा स्थगित कर दी गई है। जिस गेस्ट हाउस के मालिक ने इंकार किया है, उसे नोटिस दिया जाएगा। फिर भी नहीं माना तो विभागीय कार्रवाई करेंगे। - डॉ. सुयश दीक्षित, चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें