फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की निगरानी को डीएम ने तैयार की जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने मंगलवार को कोरोना वायरस को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौपी है। प्रशासन ने जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण कार्यालय में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (ईओसी) बनाया है। इसकी जिम्मेेदारी एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह और जिला राजस्व अधिकारी किशोर गुप्ता को दी है, साथ ही यहां पर एक वायरलेस सेट मय आपरेटर के तैनात करने की जिम्मेदारी एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को दी गई है। उन्होंने आदेश दिया है कि जिला अस्पताल में संदिग्ध व्यक्तियों को आईसोलेशन में रखने के लिए वार्ड की व्यवस्था और सभी सरकारी/ प्राइवेट में कोविड-19 के संदिग्ध मामलों की स्क्रीनिंग के लिए आईएलआई या फ्लू कार्नर स्थापित किया जाए। साथ ही जिला अस्पताल में 24 घंटे ईओसी संचालित किया जाए। सार्वजानिक जगहों की सफाई का जिम्मा प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय और डीपीआरओ को दिया गया है। जिले के विभिन्न होटलों में विदेश से आने वाले सैलानियों की जांच एडीएम एफआर, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह को दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें