एनएमएसएन दास कॉलेज में हुआ वार्षिकोत्सव समारोह
मंजिल को पाने के लिए आपसी समन्वय और संवाद का होना आवश्यक है। युवा अपने बलबूते अहम समय का सदुपयोग करते हुए कठिन परिश्रम से ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यह बात एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज में गुुुरुवार को आयोजित वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पादप विज्ञान प्रोफेसर एके जेटली ने कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आकाशवाणी के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राजेश गौड़ ने युवाओं को समाजिक दायित्व के साथ कर्त्तव्य का निर्वहन करने का आह्वान किया। गवर्नमेंट महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप कपूर, डॉ. गार्गी बुलबुल, डॉ. इकबाल हबीब ने भी अपने विचार रखे। डॉ. शैलेंद्र कबीर ने काव्य पाठ किया। प्राचार्य डॉ. जीएस रावत ने वार्षिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर छात्र महिमा, निष्ठा, करिश्मा, गीता देवल, गौरी पूजा, याशिका, सुहानी, अलीशा, राहुल देव, गौतम, मोहम्मद फहीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। सुनीता, चारू ने देशभक्ति गीत सुनाए। बेटी और बेटे में अंतर न करने एवं अंधविश्वास पर नाटक के माध्यम से कटाक्ष किया। डॉ. शिवराज कुमार ने अपनी लाड़ो बिटिया को कुछ दिन बुलवा लो पापाजी की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इस अवसर पर समस्त स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद रहे।