फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रसोइयों को अब मिलेगा तीन हजार रुपये मानदेय और कैशलेस इलाज

Sun, 23 Aug 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पीएम पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के लिए मानदेय बढ़ने पर प्रतीकात्मक कैशलेस चेक देकर सम्मानित किया गया। । मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी सभागार में किया गया।
विज्ञापन


जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी सदस्य वागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, डीडीओ मनोज कुमार सिंह और बीएसए नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि यह सरकार की कल्याणकारी पहल है। कार्यक्रम का संचालन कामिनी राठौर ने किया। संवाद
दातागंज। पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों के सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण का तहसील स्तरीय कार्यक्रम रविवार को दातागंज कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं विधायन समिति के सभापति राजीव कुमार सिंह ने रसोइया बहनों के योगदान की सराहना की और उन्हें सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। इस दौरान ब्लाॅक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, एडीएम एफआर महेंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम विनोद कुमार सिंह, बीडीओ लक्ष्मी नारायण, विधानसभा संयोजक विजय कुमार सिंह , अनूप गुप्ता रसोइया मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें