फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकिंग विद आउट फायर में दीपांशी चौधरी अव्वल

Sat, 28 Jan 2017 11:31 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को कुकिंग विद आउट फायर कंपटीशन में छात्राओं ने हिस्सा लेकर लजीज स्नेक्स बनाए। दीपांशी चौधरी ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या शशि भार्गव ने छात्राओं को कुकिंग विद आउट फायर के फायदे बताते हुए उन्हें टिप्स भी दिए। छात्राओं ने भेलपूड़ी, गोल गप्पे, दही बड़ा, जलजीरा, वेजीटेबिल सैंडविच, केक, फ्रूट चाट, आलू चाट, फ्रूट क्रीम, पेस्टीज और टिक्की बनाईं। कंपटीशन में 30 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। निर्णायक मंडल में शामिल शिक्षिकाओं ने स्टॉल का निरीक्षण किया। छात्रा दीपांशी चौधरी ने प्रथम स्थान पाया। अपूर्वा गुप्ता और योगिता साहू द्वितीय, करीमा, अरीना और खुशबू अब्बासी को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं समेत सांत्वना के लिए चयनित गुनगुन, अनुष्का, सिद्धी जैन और शुभांगी थरेजा को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रबंधक ओमशंकर भार्गव, साधना गुप्ता, संगीता, भावना, रजनेश, अशोक, रिचा, अस्मिता हिमांशी, स्वपनिल, अमिता, नीता, श्रद्घा, गजल, गुंजन, सबा, तरन्नुम, शिवानी और हिमांशी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें