फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ढोरनपुर गांव में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापना पर विवाद

विज्ञापन
बिना अनुमति स्थापित की गई बाबा साहब की मूर्ति। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
ओरछी (बदायूं)। थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव ढोरनपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बुधवार को मामला गरमा गया। विवाद काे बड़ा रूप देने के लिए किसी ने रखी प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। लोगों का कहना था कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा ठीक कराई जाए नहीं तो धरना शुरू कर देंंगे। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना ठीक नहीं है। पुलिस ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक ही बिरादरी के दो पक्षों में विवाद बढ़ने के कारण वहां राजस्व व पुलिस अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। फिलहाल, स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल बाबा साहब की प्रतिमा को किसी ने गांव ढोरनपुर में ग्राम पंचायत में कुएं की जगह पर स्थापित कर दिया। इस जगह पर भैंस बांधकर कब्जा जमाए रहने वाले ने इसका विरोध किया और जगह अपनी बताई। इस बात पर बुधवार से ही दो पक्षों में वाद-विवाद चलता आ रहा है। दोनों पक्ष दलित जाति के हैं।
विवाद की खबर पुलिस तक पहुंची तो पुलिस और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के सामने भी विवाद चलता रहा। थाना फैजगंज बेहटा पुलिस से एक पक्ष का कहना है कि जगह उनकी है, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि जिस जगह पर मूर्ति रखी गई वह ग्राम समाज की है और कुएं के नाम दर्ज है। पिछले वर्षों में भी ये लोग आंबेडकर जयंती पर ऐसा करते रहे हैं। बाद में प्रतिमा को हटवा दिया जाता था। इस बार ये लोग बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने पर अड़े हैं।
विज्ञापन

प्रतिमा तोड़ने का आरोप भी दलित समाज के लोगों पर ही लगाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना नहीं की जा सकती। इधर, लेखपाल गुरुवचन सिंह का कहना है कि जगह ग्राम समाज की है और कुएं में दर्ज है। कुआं पाट दिया गया है। बावजूद इसके वहां कोई प्रतिमा बिना अनुमति स्थापित नहीं की जा सकती। फिलहाल, स्थिति सामान्य है। फिर भी गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर मिली है। देर शाम दोनों आरोपियों केे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच अभी जारी है। -संजीव कुमार, सीओ, बिसौली

गांव घरैनी में विवाद वाली जगह ग्राम पंचायत की है। कागजों में वहां कुआं दर्ज है। वहां किसी प्रकार की कोई प्रतिमा स्थापना से संबंधित अनुमति नहीं ली गई है। -विजय शुक्ला, तहसीलदार, बिसौली

बिना अनुमति स्थापित की गई बाबा साहब की मूर्ति। संवाद- फोटो : Archive

बिना अनुमति स्थापित की गई बाबा साहब की मूर्ति। संवाद- फोटो : Archive

बिना अनुमति स्थापित की गई बाबा साहब की मूर्ति। संवाद- फोटो : Archive

बिना अनुमति स्थापित की गई बाबा साहब की मूर्ति। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें