फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुनर्नियुक्त न करने पर संविदा कर्मियों ने दी सामूहिक आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। विद्युत निगम में छंटनी के बाद पुनर्नियुक्ति न होने से नाराज संविदा कर्मचारियों ने सामूहिक आंदोलन करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उन्हें नजरअंदाज कर बाहरी और अनुभवहीन लोगों को तैनाती दी जा रही है, जो पूरी तरह अन्यायपूर्ण है।
विज्ञापन


बताया कि पिछले साल मई में हुई छंटनी में हटाए गए कर्मचारियों ने विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय में कई बार आवेदन देकर नव ऊर्जीकृत उपकेंद्रों पर पुनः तैनाती की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं 23 मई 2025 में पावर कॉर्पोरेशन के स्तर की बैठक में आश्वासन दिया गया था कि हटाए गए कर्मचारियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
कर्मचारियों का आरोप है कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सराय बरौलिया समेत अन्य स्थानों पर आर्थिक सांठगांठ कर बाहरी और अप्रशिक्षित लोगों को तैनात किया जा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी पत्र भेजा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाराज कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें प्राथमिकता पर पुनर्नियुक्त नहीं किया गया तो 17 अप्रैल को सुबह 10 बजे से भूख हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान रामसेवक, यशपाल, सुभाष, वीरेंद्र सिंह मौर्य, नरेश पाल मौर्य, इन्द्र पाल, सुनील कुमार, सरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें