फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संविदा के नर्सिंग स्टॉफ समेत आशाओं ने उठाई अपने हक की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर तैनात नर्सिंग स्टॉफ और आशा कार्यकत्रियों ने भाजपा विधायक हरीश शाक्य से अलग-अलग भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। नर्सिंग स्टॉफ ने समान कार्य समान वेतन और और आशाओं ने मानदेय वृद्धि की मांग करते हुए ज्ञापन दिया है।
विज्ञापन

सहायक नर्स मिडवाइफ (एएनएम) के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक हरीश शाक्य को बताया कि वह शहरी और ग्रामीण इलाकों में सेवाएं दे रही हैं। मातृ, शिशु स्वास्थ्य टीकाकरण और परिवार कल्याण से जुड़ी योजनाओं में उनकी भूमिका अहम रहती है। लंबे समय से कार्य करने के बाद भी उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है। स्थायी स्वास्थ्य कर्मियों की तरह उन्हें न तो वेतन मिलता है और न ही अन्य भत्तों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
आशा कार्यकत्रियों ने भी विधायक शाक्य से अलग से भेंटकर अपनी दिक्कतें बताईं। कहा कि लाभार्थी योजना के अलावा उन्हें सिर्फ दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है। इतने कम मानदेय से घरेलू जरूरतें भी पूरी नहीं हो पातीं। उन्होंने भी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौंपा है। विधायक ने संविदा एएनएम समेत आशाओं को कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें