बिनावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को 25 जून को तहरीर दी थी। बताया था कि गांव के ही एक व्यक्ति ने आधी रात घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिवार के लोग आ गए, जिस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और फैसला करा दिया। आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया गया। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा कि मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगे। संवाद