फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ठेकेदार पर मजदूरी के 2.74 लाख न देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। धान की रोपाई करlने के लिए मजदूरों को पंजाब ले गए ठेकेदार पर रुपये हड़पने का आरोप है। धिमरपुरा गांव के एक दर्जन मजदूरों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर मजदूरी दिलाने का अनुरोध किया है। धिमारपुरा गांव निवासी बृजेश, महिपाल, अर्जुन, रविंदर, पप्पू, धर्मेंद्र और संजीव आदि ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सलेमपुर गांव के ठेकेदार ने अमृतसर क्षेत्र में मजदूरी पर धान की रोपाई कराने के लिए ले गया था। उन्होंने करीब एक माह रोपाई कराई। मजदूरी के 2,74,800 रुपये बने थे। खेत मालिकों ने यह धनराशि ठेकेदार के खाते में डाल दी। ठेकेदार ने मजदूरी का रुपये दिए जाने के लिए अपने घर बुलाया और गाली-गलौज की। थाना प्रभारी गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें