फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मानदेय न मिलने से परेशान संविदा कर्मी ने बीडीओ कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। अंबियापुर विकासखंड कार्यालय में मनरेगा के तहत संविदा पर तैनात एक टेक्निकल सहायक ने कई माह से मानदेय न मिलने से परेशान होकर बृहस्पतिवार को बीडीओ कार्यालय में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर चिकित्सीय परीक्षण कराया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबियापुर ब्लॉक में टेक्निकल सहायक पद पर कार्यरत धर्मेंद्र पाल सिंह का पिछले कई माह से तकनीकी कारणों के चलते मानदेय नहीं मिल पा रहा है। मानदेय न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा है। आरोप है कि बृहस्पतिवार को वह नशे में बीडीओ कार्यालय पहुंचा और मानदेय जारी कराने की मांग को लेकर हंगामा करने लगा। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
स्थिति बिगड़ती देख खंड विकास अधिकारी शैली गोविल ने मामले की सूचना बिल्सी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई संजीव कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और धर्मेंद्र पाल सिंह को अपने साथ ले गई। इसके बाद उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीडीओ शैली गोविल ने बताया कि संबंधित कर्मचारी द्वारा कार्यालय में अनुशासनहीनता की गई। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई के लिए सक्षम अधिकारियों को संस्तुति भेजी जाएगी। वहीं मानदेय से संबंधित प्रकरण भी नियमानुसार परीक्षणाधीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें