फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध में किया रक्तदान

Wed, 16 Mar 2016 07:21 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
हड़ताल
विज्ञापन
लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में यहां पर धरना-प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल जिला अस्पताल में बुधवार को भी जारी रही। संविदा पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन का नया तरीका आजमाते हुए जिला अस्पताल में शिविर लगाकर रक्तदान किया। 
विज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना अशोभनीय है। कहा कि स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की सेवा करते हैं, लेकिन इस सेवा भाव के बदले उनको लाठियां मिलती हैं। शिविर में दोपहर तक 38 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराकर रक्तदान किया। 
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष डॉ. एचके दिनकर, आयुष रस्तोगी, तरुण चौहान, शहबाज अली खां, कमल वर्मा, अभिषेक चौधरी, डॉ. पीयूष गुप्ता, डॉ. मेहराज, डॉ. आमिर, डॉ. नीरेश कुमार, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, डॉ. आसिफ रजा, गुलशन, रविंद्र जोशी, गौरव यादव, प्रवीन यादव, रीना मैसी, गौसिया बेगम, नीलिमा, राखीलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें