फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग को रौंदकर कंटेनर पलटा, परिवार की दो बच्चियां भी हुईं घायल

विज्ञापन
घायल समदा
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ग्योति में मंगलवार दोपहर एक कंटेनर सड़क किनारे बकरियां चरा रहे बुजुर्ग और उनके परिवार की मासूम दो चचेरी-तहेरी बहनों को रौंदते हुए पलट गया। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, जबकि दोनों बहनें घायल हो गईं। चालक मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को मौके पर मौजूद लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्योति गांव के रतिराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी संध्या (7) और उनके भाई रामरतन की बेटी राधा (7) मंगलवार सुबह घर से बकरियां चराने गई थीं। उन दोनों के साथ रतिराम के चाचा रघुवीर (60) भी थे। हजरतपुर मोड़ रोड पर अवधेश के भट्ठे के सामने दोपहर करीब 1:30 बजे रघुवीर और बच्चियां सड़क किनारे बकरियां चरा रहे थे। तभी हजरतपुर की ओर से आए कंटेनर ने अनियंत्रित होकर तीनों को रौंद दिया। इससे रघुवीर की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दोनों बच्चियां घायल हो गईं।
सूचना के बाद देर से पहुंचने पर हजरतपुर थाने के इंस्पेक्टर व अन्य पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। तब पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल दोनों बच्चियों को जिला अस्पताल भेजा। वहां दोनों को भर्ती कर लिया गया। पुलिस मौके से भागे चालक की तलाश में जुटी है। इधर, जिला अस्पताल में मौजूद रतिराम ने बताया कि उनके चाचा रघुवीर ने शादी नहीं की थी।
विज्ञापन





हादसे की जानकारी मेंं मालूम हुआ है कि कंटेनर ने पहले बुजुर्ग और बच्चियों को टक्कर मारी थी। इसके बाद कंटेनर पलट गया था। बच्चियों की हालत खतरे से बाहर है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। -अशेष नाथ सिंह, सीओ दातागंज

घायल समदा

घायल समदा

घायल समदा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें