बिल्सी। होली के मद्देनजर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और फॉल्ट रहित बिजली की आपूर्ति 26 मार्च तक हो सकेगी। इसके लिए निगम की ओर से पूर्व में निर्देश जारी हो चुके है।
जेई दिनेश कुमार ने बताया कि होली पर लोगों को पानी की अधिक जरूरत पड़ती है। इसलिए निगम ने यह निर्णय लिया है कि 26 मार्च की दोपहर तक घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध ढंग से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने बताया कि नगर में लाइन में होने वाले फॉल्टों को दुरुस्त करा लिया गया है। जेई ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अनावश्यक बिजली के उपकरणों को न चलाएं। संवाद