फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रांसफॉर्मर बदलवाने को उपभोक्ताओं ने बिजलीघर घेरा, नारेबाजी

Tue, 26 May 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
उझानी बिजली उपकेंद्र परिसर में प्रदर्शन करते उपभोक्ता। स्रोत: जागरूक नागरिक
विज्ञापन
उझानी। बहादुरगंज मोहल्ले में तीन-चार दिनों से बार-बार खराब हो रहे ट्रांसफॉर्मर को लेकर मंगलवार अपराह्न लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं के साथ कई उपभोक्ता नारेबाजी करते हुए बिजली उपकेंद्र परिसर पहुंच गए। उपभोक्ताओं ने अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र परिसर में अधिशासी अभियंता कार्यालय के बाहर जुटे उपभोक्ताओं ने बिजली की किल्लत के लिए स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उपभोक्ता रेनू ने बताया कि बहादुरगंज मोहल्ले में लगे ट्रांसफॉर्मर की क्षमता लोड के मुकाबले काफी कम है। ओवरलोडिंग के दौरान चार दिन पहले केबल जल गई थी। इसके अगले दिन सप्लाई शुरू हुई तो बार-बार फ्यूज उड़ते गए। तब से बिजली सप्लाई ठप है। उपभोक्ताओं ने बिजली कर्मियों पर मनमानी का भी आरोप लगाया है।
नारेबाजी के दौरान प्रदर्शनकारियों से वार्ता के लिए अधिकारी नहीं आए तो हंगामा शुरू हो गया। बाद में बिजली कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों से बात की, तभी उनका गुस्सा शांत पड़ा। उन्हें शाम तक बिजली सप्लाई दुरुस्त करा देने का भरोसा दिलाया गया है। प्रदर्शनकारियों में शबनम, गुड़िया, ज्योति, रेखा,पूजा,फातमा, नाजमा, जानकी देवी, दिनेश, प्रशांत, अर्पित, रौनक, मनोज, प्रेमपाल और सुरेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें