बदायूं। गंगा का जलस्तर कम होते ही कछला पुल के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। करीब दो महीने से गंगा में पानी बढ़ने के कारण निर्माण कार्य बंद पड़ा था। सोमवार से कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू कर दिया। निर्माण कार्य शुरू होने से पुल के जल्द तैयार होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
गंगा में जलस्तर बढ़ने के कारण पुल के निर्माण में बाधा आ रही थी। जलस्तर निर्माण कार्य के लिए अनुकूल नहीं था। इसके चलते करीब दो महीने तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा। पुल का काम पूरी तरह ठप पड़ा रहा। गंगा का पानी कम होने के बाद निर्माण एजेंसी के कर्मचारी सोमवार को काम में जुट गए।
इस संबंध में एनएचएआई के परियोजना निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि काम तेजी से कराया जा रहा है। दिसंबर 2027 तक का लक्ष्य है। उस समय अवधि के अंदर इसको पूरा कर लिया जाएगा।