कचहरी के पास दो महीने पहले 33 केवीए के नए सब स्टेशन का निर्माण तीन महीने पहले शुरू हुआ था। इसका काम पूरा करके 10 नवंबर तक हैंडओवर किया जाना था। तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका। अब तक खेड़ा नवादा से बिजली लाइन भी नहीं जोड़ी जा सकी है। सब स्टेशन चालू होने के बाद कृष्णापुरी, शिवपुरम, लावेला चौक समेत कई इलाकों में ओवर लोडिंग की वजह से बिजली कटौती की समस्या दूर होगी, लेकिन इसके लिए लोगों को अभी इंतजार करना होगा। एसडीओ सिटी छैल बिहारी ने बताया कि काम पूरा होने के बाद 30 दिन तक सब स्टेशन का ट्रायल होगा। इसके बाद इसे बिजली विभाग के हैंडओवर किया जाएगा।