फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जमीन का पेच फंसने से अटका चार बिजली सब स्टेशनों का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में चार बिजली सब स्टेशनों के निर्माण में जमीन का पेच फंस गया है। ग्राम पंचायतों की ओर से जमीन के प्रस्ताव तो भेज दिए गए हैं लेकिन मध्यांचल विद्युत वितरण निगम चाहता है कि ग्राम पंचायतेंं जमीन विद्युत वितरण निगम के नाम दर्ज करा दें। नामांतरण की प्रक्रिया में करीब एक साल बीत गया। अब गर्मी सिर पर है। यदि महीने भर में जमीन मिल भी गई तो भी गर्मी के सीजन में सब स्टेशन चालू होने मुश्किल हैं।
विज्ञापन

विद्युत वितरण निगम की ओर से एक साल पहले चार सब स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर मध्यांचल के मुख्यालय को भेजा गया था। ये सब स्टेशन मूसाझाग क्षेत्र के गांव सैंजनी व मौसमपुर, बिनावर के अनुगुईया उर्फ सल्लननगर और उघैती क्षेत्र के गांव शरह बरौलिया में बनाए जाने थे। वर्तमान में इन गांवों को करीब आठ-दस किलोमीटर दूर स्थित सब स्टेशनों से बिजली की आपूर्ति हो रही है। पुराने जर्जर लाइनें और ज्यादा दूरी होने की वजह से आपूर्ति सुचारु नहीं रह पाती है। लिहाजा इन गांव में सब स्टेशन बनाने का निर्णय लिया गया था।
सब स्टेशनों के निर्माण के लिए संबंधित ग्राम प्रधान भी तैयार हैं। वे अपनी ग्राम पंचायत से जमीन का प्रस्ताव बनाकर भी भेज चुके हैं लेकिन विद्युत निगम के नाम जमीन दर्ज नहीं हो सकी है। इस प्रक्रिया में एक साल गुजर चुका है। इससे सब स्टेशनों का निर्माण अटक गया है। विद्युत वितरण निगम के स्थानीय अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही संबंधित ग्राम पंचायतों में सब स्टेशनों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन जिस रफ्तार से जमीन को नाम कराने की प्रक्रिया चल रही है, उसे देखकर नहीं लग रहा है कि इस गर्मी में राहत मिल पाएगी।
विज्ञापन


50 से ज्यादा गांवों में रहता है बिजली संकट
- इन चार सब स्टेशनों से करीब 50 गांव जोड़े जाने हैं। इनमें कई गांव तो ऐसे हैं, जहां केवल छह-सात घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल रही है। कुछ गांवों में 14 और कुछ में 16 घंटे बिजली मिल रही है। कहीं भी शेड्यूल के मुताबिक 18 घंटे बिजली नहीं मिल रही है। सब स्टेशनों के निर्माण के बाद शेड्यूल के मुताबिक आपूर्ति मिलेगी।

- जमीन नाम कराना व्यवस्थागत प्रक्रिया है। भले ही ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव बनाकर भेज दिए गए हैं लेकिन यह पूरी कार्रवाई एक नियम के अनुसार होगी। उसके तहत काम चल रहा है। - मनोज कुमार, डीएम

- जिले में चार विद्युत सब स्टेशनों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। कुछ जिलों में ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर ही सब स्टेशनों का निर्माण शुरू करा दिया गया है लेकिन यहां पूरी प्रक्रिया के अनुसार काम शुरू हो सकेगा। जल्द ही सब स्टेशनों का निर्माण शुरू कराने के लिए जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें