फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली के ईओ को बिल्सी पालिका का अतिरिक्त कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बिसौली नगर पालिका परिषद के ईओ अनूप राय ने बिल्सी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला है। यहां तैनात ईओ शैलेंद्र कुमार सिंह का स्थानांतरण 26 फरवरी को शासन ने गाजियाबाद की मुरादनगर के लिए कर दिया था। तब से पद रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन

पिछले दिनों पालिकाध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर और कई सभासदों ने डीएम से ईओ तैनाती की मांग की थी। जिस पर बिसौली के ईओ अनूप राय को यहां का अतिरिक्त कार्य देखने के आदेश दिए। कार्यभार ग्रहण करके अनूप राय ने कहा कि पारदर्शी तरीके से शासन की मंशा से काम पूरा किया जाएगा। नागरिकों की समस्याओं का समय पर निराकरण किया जाएगा। नगर को साफ-स्वच्छ बनाया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष के पति ओमप्रकाश सागर, सभासद प्रखर माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, प्रदीप कुमार, उमेश बाबू, राजीव शर्मा, निशांत वार्ष्णेय, युधिष्ठर सिंह, मोहित कुमार,राजीव कुमार, अर्जुन सिंह, अखिलेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें